Abstract: भारत में दूरवर्ती शिक्षा में तीव्रता से प्रगति हो रही है। आज भारत में 31 से अधिक विश्वविद्यालय दूरवर्ती शिक्षा की व्यवस्था कर रहे हैं। दूरवर्ती शिक्षा के इतिहास में सर्वप्रथम 1982 में आन्ध्र प्रदेश मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। इसी के परिणामस्वरूप सितम्बर 1985 मंे भारत सरकार ने इग्नू की स्थापना का निर्णय लिया। भारत में दूरवर्ती शिक्षा के विकास का तीन अवस्थाओं मंे अवलोकन किया जा सकता है। पहली पूर्व-टेप की अवस्था, दूसरी टेप की अवस्था, तीसरी विकासोन्मुखी अवस्था।
विश्व के विभिन्न देशों में दूरवर्ती शिक्षा के विकास का विश्लेषण करने पर इसकी कुछ प्रवृत्तियों पर विचार करने एवं आधुनिक शिक्षण अधिगम प्रणाली के भावी स्वरूप का अनुमान लगाने में सहायता मिली है जिसका अध्ययन हम आगे करेंगे। दूरवर्ती शिक्षा पाठ्यक्रम का क्षेत्र, विस्तार एवं प्रकार नित्य विस्तृत होने वाले हैं। इसके द्वारा शिक्षा को समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने, पाठ्यक्रम का विकास करने तथा विद्यार्थियों की उपलब्धि के मूल्यांकन में सुधार लाने में सहायता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिये भी सभी को समान अवसर प्राप्त होंगे।